Friday, 08 January 2021 6:48
Admin
शैलेन्द्र पंडित
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का हुआ भव्य स्वागत
बांसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जनपद सिद्धार्थनगर की सीमा लोहरौली में पहुँचते ही सांसद जगदम्बिका पाल,हि.यु.वा.प्रदेश प्रभारी विधायक डुमरियागंज प्रताप सिंह के नेतृत्व में हजारों भाजपा व हि.यु.वा.कार्यकर्ताओं के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शिवनगर डिडई चौराहे पर आयोजित स्वागत सभा में डुमरियागंज विधायक ने चांदी का मुकुट पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का सम्मान किया तथा इसी क्रम मिठवल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दशरथ चौधरी,भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने अंगवस्त्र व वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को रामदरबार का प्रतीक चिन्ह व हि.यु.वा.जिलाध्यक्ष बस्ती ने प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव को बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।डिडई में आयोजित स्वागत सभा में उमड़े हजारों भाजपा-हि.यु.वा.कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्तओं द्वारा किये जा रहे इस सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला निर्धारित स्थान लोहिया कला भवन पहुचा।
जिला मुख्यालय पर लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे पंचायत प्रतिनिधियों यथा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य केे पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता न होना है। इस बार के चुनाव में भाजपा के प्रतिबद्ध पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आंसू, मंत्री प्रदीप शुक्ला, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, साधना चौधरी, शिवनाथ चौधरी, लालजी त्रिपाठी, बृज बिहारी मिश्र, मधुसूदन अग्रहरि, कन्हैया पासवान, राजेंद्र पांडेय, घनश्याम मिश्रा, मोनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेश वर्मा, , दिलीप चतुर्वेदी, अर्चिष्मान मिश्र,उपेंद्र प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहें।