Sunday, 14 February 2021 7:10
Abdullah Siddiqui
शैलेन्द्र पंडित
हियुवा के समरसता भोज ससे ऊँच नीच छुआछूत के भेद भाव का समूल नाश करते हुए एक सूत्र में पिरोने का काम भी होगा: राघवेन्द्र प्रताप सिंह
मिठवल बाजार,बाँसी रोडवेज़ चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं किया जोरदार स्वागत
बांसी।हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा चंगेरा पैलेस बाँसी में आयोजित हिन्दू समरसता भोज कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह का मिठवल बाजार,बाँसी रोडवेज़ चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सैकड़ोंं दोपहिया वाहनों से जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।इसके उपरान्त कार्यक्रम में उमड़े हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम से सम्पूर्ण हिन्दू समाज में समरसता का भाव पैदा करेगा साथ ही आपसी ऊँच नीच छुआछूत के भेद भाव का समूल नाश करते हुए एक सूत्र में पिरोने का का भी होगा।मोदी और योगी के हिंदुत्व और विकास का यह महाभियान राष्ट्रवाद को मजबूत करेगा देश विरोधी शक्तियां खुद ब खुद खत्म हो जाएंगी और राष्ट्र माजबूत होगा।हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से करते हैं यह बहुत ही गर्व और सम्मान की बात है,गांव गांव शहर में जहाँ भी रहें हिंदुत्व का अलख जगाते रहिये यदि कहीं कोई हिंदुत्व मान सम्मान की बात हो तो डटकर मुकाबला करें।इसी दौरान क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल के कार्यक्रम में पहुँचते ही हि.यु.वा.कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने अपने सम्बोधन में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम संयोजक हि.यु.वा.जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा की प्रशंसा की आगे कहा कि मोदी योगी सरकार में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आज देश निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।हिन्दू समरसता भोज कार्यक्रम से हिन्दू समाज एकजुट होगा ऐसे कार्यक्रम हर ब्लॉक क्षेत्रों में भी होनी चाहिए इस दौरान विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि ये हिंदुत्व का दौर है इस दौर में हिंदु युवाओं का इस रास्ट्रवादी अभियान में दिख रहा उत्साह बहुत ही मन को प्रफुल्लित करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश मोदनवाल ने व संचालन कार्यक्रम संयोजक हि.यु.वा.जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामकुमार कुंवर,हि.यु.वा.जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता,जिलाध्यक्ष बस्ती शशिभूषण सिंह,रत्नसेन डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य कालिका प्रसाद त्रिपाठी सहित आदि ने सम्बोधित किया तथा इस दौरान मंटू जायसवाल,सुभाष मिश्रा,मुन्ना चौधरी,मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी,संजय कन्नौजिया,विष्णु गिरी,वेद प्रकाश,मनीष शर्मा,राकेश वर्मा,छोटू वर्मा,संजय गौतम,शिवधनी प्रजापति,रामलखन विश्वकर्मा,भोला सोनी,अनिल चौधरी,पप्पू मौर्या,अमर मौर्या,संदीप कुमार,खुशिहाल चौधरी,अनुराग पाठक,अजय मौर्या सहित बहुत भारी संख्या में लोगों की उपस्थिती रही।