Tuesday, 17 August 2021 7:42
G.A Siddiqui
सिद्धार्थनगर। गंगा आजीविका स्वम सेवा समूह की महिला सदस्यों ने भगवान पुर प्रधान पति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगते हुए जिलाधिकारी को शिकायती प्रथनापत्र सौंपा।
गंगा आजिविका स्वयं सेवा समूह द्वारा दिए गए जिलाधिकारी को दिए गए प्रथनापत्र में कहा कि विकास खण्ड बर्डपुर अंतर्गत भगवान पुर टोला चैनपुर में बने सामुदायिक शौचालय पर साफ सफाई के लिए समूह को लिखित अनुबंध पत्र के साथ नियुक्त किया गया था।लेकिन अब वर्तमान प्रधानपति चुनावी रंजिश के कारण समूह की महिलाओं को प्रताड़ित करते हुए हटाने की बात कर रहे है।समूह की महिलाओं का बकाया धनराशि भी रोकवा कर समुदायिक शौचालय की चाभी छीन लिया गया है। प्रधानपति से चाभी मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि बकाया धनराशि प्रदान करते हुए भगवान पुर के वर्तमान प्रधान पति बैतुल्लाह पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।